जन अधिकार पार्टी (जनशक्ति)पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव हेमा भण्डारी के नेतृत्व मेँ बढ़ती गैस महंगाई और गैस सिलेंडरों की किल्लत एवं कालाबाजारी को लेकर हरिद्वार ऋषिकुल चौक से लेकर सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय तक प्रदर्शन क़र सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा।


पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव हेमा भंडारी ने कहा कि गैस सिलेंडर के जिस तरह लगातार दाम बढ़ रहे है उससे गरीब और मध्यम परिवार पर रसोई की मार पड़ी है। ये गरीब जनता को मारने का काम है। आज हालात ये है कि जनता को गैस सिलेंडर लेने के लिए घंटों लाइन में लगना पड़ रहा है और कई स्थानों पर गैस की आपूर्ति भी बाधित हो रही है। बाजार मेँ खुले आम कालाबाजारी चल रही है, जिस पर कोई रोक नहीं लगाई जा रही।
विधानसभा अध्यक्ष ग्रामीण कोमल एवं महिला जिला उपाध्यक्ष गरिमा ठाकुर ने कहा कि महंगाई की वजह से गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों की रसोई पर सीधा संकट खड़ा हो गया है। महिलाओं को मजबूर होकर लकड़ी और चूल्हे पर खाना बनाना पड़ रहा है।


जन अधिकार पार्टी (जनशक्ति) मांग करती है कि गैस सिलेंडर की कीमत तुरंत कम की जाए।
उत्तराखंड में गैस की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।
गैस की कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई हो।
गरीब परिवारों को गैस पर विशेष सब्सिडी दी जाए।
यदि सरकार ने जल्द समाधान नहीं किया तो जन अधिकार पार्टी राज्यभर में “रसोई बचाओ आंदोलन” चलाएगी।
कार्यक्रम मेँ प्रदेश उपाध्यक्ष हसरत ठेकेदार, प्रदेश सचिव कुर्बान अली, प्रदेश प्रवक्ता मास्टर रिजवान,जिलाध्यक्ष नदीम, युवा जिलाध्यक्ष शालीम शाह,जिला उपाध्यक्ष मांगा हसन, जिला अनुशासन समिति अध्यक्ष इलियास, महिला मोर्चा ग्रामीणअध्यक्ष कोमल, मुकेश, सुनीता, ज्योति राम, मोहम्मद इकराम साबरी, सनोवर, अब्दुल्ला, इरफान, मधु, यश कुमार, खुराज, समीर, नाजिम, एहसान शाह, बाबू हसन, महबूब,शाहनवाज, शादाब, साकिब, शाहरुख खान, संध्या, अर्जुन सिंह, एहतेशाम, विशाल, शुभम,सूरज, दीपक भट्ट, नदीम कुमार, मजीद राणा, पंडित प्रदीप शर्मा, अदनान, मोहम्मद अमन जैन, शाहनजर, आजमगढ़, समर सक्सेना, उस्मान मलिक, साजिद, साजिद गॉड आदि अनेको कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।
