हरिद्वार /रुड़की।
हरिद्वार के मधुबन होटल में विभा वाणी इंडिया की ओर से उत्तराखंड चैप्टर के रूप में कार्यक्रम आयोजित किया गय। कार्यक्रम में उत्तराखंड के एन.जी.ओ ने प्रतिभाग किया,मुख्य अतिथि डॉ रोशन लाल विभा वाणी इंडिया रीजन निदेशक,राज बहादुर सैनी उत्तराखंड समन्वयक और लखबीर सिंह जिला संयोजक हरिद्वार गैर सरकारी संगठन महासंघ के द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली संस्थाओं का सम्मान किया गया,विभा वाणी इंडिया की ओर से देवभूमि जागृति फाउंडेशन के द्वारा शिक्षा,समाज सेवा,चिकित्सा एवं खेलकूद में विशिष्ट योगदान हेतु सम्मानित किया गया।

देवभूमि जागृति फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ रजनीश सैनी एवं प्रदेश अध्यक्ष उत्तराखंड आशीष सैनी ने यह सम्मान पत्र प्राप्त किया। विभा वाणी इंडिया के द्वारा सम्मानित किए जाने पर डॉ रजनीश सैनी ने धन्यवाद व्यक्त करते हुए अपने संबोधन में कहा कि यह पल बहुत ही गौरवपूर्ण है। देवभूमि जागृति फाउंडेशन के समस्त पदाधिकारी कर्तव्य निष्ठा,निस्वार्थ भाव एवं सहयोग की भावना से कार्य करते आ रहे हैं। उन्होंने यह सम्मान फाउंडेशन के समस्त पदाधिकारियों एवं देशवासियों को समर्पित किया।
