दिल्ली के सामाजिक संगठनों की एक बैठक का आयोजन दिल्ली के एस एस एस स्टूडियो में देव भगत जी ट्रस्ट द्वारा किया गया जिस में न्याय और अधिकार हेतु दिल्ली के जुझारू जांबाजों ने एक स्वर में न्याय और अधिकार हेतु जंग का ऐलान किया प्रेस को जारी ब्यान में 34 वर्षों से न्याय और अधिकार के लिए जंग लड़ रहे लोक सेवादार संस्थान के राष्ट्रीय सलाहकार सुशील खन्ना ने बताया कि दिल्ली में 70 विधान सभा क्षेत्रों में जुझारू जांबाज क्षेत्रीय लोगों से समस्याएं एकत्र करेंगे और उनको राष्ट्रीय महिला जन कल्याण सेवा मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय ध्रुवचन्द पाठक को भेज देंगे, उसके बाद उन समस्याओं पर विचार विमर्श करके संबंधित अधिकारियों को भेज दिया जाएगा, अगर उन समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया जाएगा तो नकारा अधिकारियों पर क्या कार्रवाई की जाए बैठकर विचार किया जाएगा।


आज दिल्ली में
ज्वलंत समस्याओं पर भी कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा जिसकी वजह से लोगों में रोष फैला हुआ है और जनता बेबस है उनकी फरियाद कोई सुनने वाला ही नहीं है।
खन्ना ने बताया इसीलिए दिल्ली की सामाजिक संस्थाओं ने जनता की आवाज को जोर शोर से उठाने का निर्णय लिया है
अलग अलग संस्थाओं से जुड़े समाज सेवियों,
निडरता से अपनी आवाज उठाने वाले जांबाजों ने एकजुट होकर कहा कि
न्याय और अधिकार की जंग नाम का तूफान जो चल पड़ा है अब वह रूकने वाला नहीं है जो भी इस तूफान को रोकने की कोशिश करेगा तो वह भी इस तूफान में उड़ जाएगा।
बैठक को संबोधित करने वालों में सबजन सेवा मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना जावेद सिद्दीकी कासमी, इन्डियन पीस मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष
डाॅ रमेश कुमार पासी, 30 सालों से भ्रष्टाचार के खिलाफ दुनियां का सबसे बड़ा धरना दे रहे मास्टर विजय कुमार ,
विजय कुमार सक्सेना, डाॅ शकुन्तला, समाज सेवी नवीन शर्मा, खिदमते आवाम सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष मार्टिन फैसल, अधिवक्ता संध्या अग्रवाल, अशोक टांक, सहबाज आलम, नेता इशरत खान, रिजवान मंसूरी, सामीन भाई, संजीव कश्यप, हितेश शर्मा, अनिल कुमार शर्मा, सुनीता चौधरी,
लोकेश शर्मा, मुख्य थे।
